कपास उत्पादक किसानों को न्याय दिलाने वाले लोकनेता भाऊसाहेब फुंडकर को नमन भाजपा कार्यालय में भाऊसाहेब फुंडकर की पुण्यतिथि मनाई गई
AB7
कपास उत्पादक किसानों को न्याय दिलाने वाले लोकनेता भाऊसाहेब फुंडकर को नमन भाजपा कार्यालय में भाऊसाहेब फुंडकर की पुण्यतिथि मनाई गई
*अकोला :* पूर्व कृषि मंत्री, पूर्व नेता प्रतिपक्ष, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व किसान नेता स्व. भाऊसाहेब फुंडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा कार्यालय, आळशी संकुल में अभिवादन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुंडे-महाजन के सहयोगी व अटल बिहारी वाजपेयी को आदर्श मानकर जनसंघ से भाजपा तक का सफर तय करने वाले भाऊसाहेब ने ‘शत-प्रतिशत भाजपा’ का संकल्प लेकर पार्टी विस्तार के लिए जीवन समर्पित कर दिया। *गणमान्यों के उद्गार:**विधायक रणधीर सावरकर ने कहा*, _”भाऊसाहेब फुंडकर किसानों के सच्चे हितैषी थे। कृषि मंत्री के रूप में उन्होंने कपास उत्पादक किसानों को न्याय दिलाया। जनसंघ से लेकर भाजपा तक निष्ठा से कार्य करने वाले वे लोकनेता थे। ग्रामीण क्षेत्र में कार्यकर्ता निर्माण से लेकर संगठन विस्तार तक उनका योगदान अमूल्य है।”_
*सांसद अनुप धोत्रे ने कहा*, _”भाऊसाहेब अजातशत्रु व्यक्तित्व थे। नेता प्रतिपक्ष रहते हुए भी उन्होंने किसान हित के लिए सत्ता पक्ष को कटघरे में खड़ा किया। अटल जी के विचारों पर चलने वाले वे निष्ठावान नेता थे।”_
*जिलाध्यक्ष संतोष शिवरकर ने कहा*, _”भाऊसाहेब ने शून्य से भाजपा का विस्तार किया। ‘शत-प्रतिशत भाजपा’ का उनका संकल्प आज हम आगे बढ़ा रहे हैं।”_
*विजय अग्रवाल ने कहा*, _”फुंडकर साहब ने गोपीनाथ मुंडे और प्रमोद महाजन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया। कार्यकर्ताओं को संबल देने वाला नेता हमसे बिछड़ गया।”_
*जयंत मसने ने कहा*, _”कपास को दाम दिलाने के लिए उन्होंने जो संघर्ष किया, उसे किसान कभी नहीं भूलेंगे।”_
*महापौर शारदा खेडकर ने कहा*, _”सादा जीवन, उच्च विचार वाले भाऊसाहेब नई पीढ़ी के नेताओं के लिए आदर्श हैं।”_
कार्यक्रम में माधव मानकर, उमेश पवार, अंबादास उमाळे, मनीष गावंडे, एड. अभिमन्यू नळकांडे, राजेश नागमते, एड. देवाशिष काकड, गिरीश जोशी, एड. रूपाली काकडे, किरण थोरात, प्रवीण हगवणे, संतोष पांडे, अजय शर्मा, प्रशांत अवचार, सागर शेगोकार, प्रशांत जोशी, निलेश निनोरे, वैशाली शेळके, निशा कडी, एड. कल्पना गोटफोडे सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
प्रारंभ में भाऊसाहेब फुंडकर के चित्र पर पुष्पहार अर्पित कर अभिवादन किया गया। ‘लोकनेता भाऊसाहेब फुंडकर अमर रहें’ के नारों से परिसर गूंज उठा।
*– प्रचार-प्रसार हेतु*
*भारतीय जनता पार्टी, अकोला जिला*