रेलवे द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई, जिसमें सैकड़ों परिवारों के घरों की छतें उजड़ गईं
AB7
प्रभाग क्रमांक 07 तारफैल, अकोला में आज दिनांक 01/06/2026 को रेलवे द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई, जिसमें सैकड़ों परिवारों के घरों की छतें उजड़ गईं और अनेक लोग बेघर हो गए। बरसात का मौसम शुरू होने के कारण प्रभावित परिवारों के सामने रहने और अपने परिवार की सुरक्षा का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
इस गंभीर स्थिति को देखते हुए आमदार साजिद खान पठान ने प्रशासन पर कड़े सवाल उठाए तथा प्रभावित नागरिकों के पुनर्वासन की मांग को लेकर महानगरपालिका अकोला के आयुक्त से मुलाकात की। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवारों के लिए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था एवं पुनर्वासन सुनिश्चित करने की मांग की।
आमदार साजिद खान पठान ने प्रभावित नागरिकों को आश्वस्त किया कि वे उनके साथ मजबूती से खड़े हैं तथा उन्हें न्याय और पुनर्वासन दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।