विधायक संजय खोडके की कार दुर्घटनाग्रस्तकमर में लगी गंभीर चोट, फिलहाल हालत स्थिर, अस्पताल में समर्थकों का लगा तांता
AB7
विधायक संजय खोडके की कार दुर्घटनाग्रस्तकमर में लगी गंभीर चोट, फिलहाल हालत स्थिर, अस्पताल में समर्थकों का लगा तांता
अमरावती। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के विधायक संजय खोडके एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार उनकी कार के ठोस अवरोध से टकराने के कारण यह हादसा हुआ। दुर्घटना में विधायक खोडके को रीढ़ की हड्डी (कमर) में चोट आई है। हादसे के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए अमरावती स्थित रिम्स (RIMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार विधायक संजय खोडके की स्थिति फिलहाल स्थिर है तथा उन्हें 7 दिनों के पूर्ण आराम की सलाह दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य,पार्टी पदाधिकारी और समर्थक बड़ी संख्या में रिम्स अस्पताल पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। अस्पताल परिसर में समर्थकों की आवाजाही बनी हुई है।फिलहाल दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी पुलिस द्वारा जुटाई जा रही है। प्रशासन की ओर से मामले की जांच जारी है।