हजूर साहिब नांदेड़-LTT के बीच दो नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनों को मंजूरीः अकोला-वाशिम-हिंगोली का मुंबई से सीधा रेल संपर्क – सांसद अनुप धोत्रे
AB7
हजूर साहिब नांदेड़-LTT के बीच दो नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनों को मंजूरीः अकोला-वाशिम-हिंगोली का मुंबई से सीधा रेल संपर्क – सांसद अनुप धोत्रे
अकोला..रेलवे मंत्रालय ने हजूर साहिब नांदेड़ और लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) के बीच अकोला-भुसावळ-कल्याण मार्ग से होकर गुजरने वाली दो नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन को मंजूरी दे दी है। इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए सांसद अनुप धोत्रे ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। इन नई ट्रेनों के शुरू होने से अकोला, वाशिम और हिंगोली क्षेत्र के नागरिकों को मुंबई के लिए सीधी रेल सेवा उपलब्ध ब्धहोगी, जिससे क्षेत्र के विकास और कनेक्टिविटी को नया आयाम मिलेगा। गाड़ी संख्या 17665 हजूर साहिब नांदेड़-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 25 मई 2026 से प्रत्येक सोमवार को नांदेड़ से रात 21:15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन मंगलवार दोपहर 13:40 बजेमुंबई पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 17666 प्रत्येक मंगलवार सुबह 09:10 बजे मुंबई से रवाना होकर बुधवार सुबह 08:10 बजे नांदेड़ पहुंचेगी। इसी प्रकार, दूसरी ट्रेन गाड़ी संख्या 17667 प्रत्येक बुधवार रात 21:15 बजे नांदेड़ से चलकर गुरुवार दोपहर 13:00 बजे मुंबई पहुंचेगी, जबकि गाड़ी संख्या 17668 प्रत्येक गुरुवार सुबह 09:10 बजे मुंबई से निकलकर शुक्रवार सुबह 09:00 बजे नांदेड़ पहुंचेगी। अकोला स्टेशन पर इन ट्रेनों के आगमन का समय नांदेड़ की ओर से आते समय रात 03:35 बजे और मुंबई की ओरसे आते समय रात 03:00 बजे निर्धारित किया गया है। इन ट्रेनों का ठहराव पूर्णा, बसमत, हिंगोली डेक्कन, वाशिम, अकोला, मलकापुर, भुसावल, मनमाड, नासिक रोड, इगतपुरी और कल्याण स्टेशनों पर दिया गया है। सांसद अनुप धोत्रे ने विश्वास जताया है कि इन सीधी रेल सेवाओं से श्रद्धालुओं, विद्यार्थियों और व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। सांसद कार्यालय अकोला द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से उन्होंने क्षेत्र के नागरिकों से इस नई रेल सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया है।