वेश्या व्यवस्य पर भरोसा सेल और दामिनी पथक का छापाअमरावती.27, 450 रुपये का माल जप्त आरोपी दलाल और महिला गिरफ्तार
अमरावती. भरोसा सेल के पुलिस निरीक्षक दीप्ती ब्राम्हणे, एपीआय मेघाली गावंडे, कर्मचारी पुजा सपकाल, ने दामिनी पथक के साथ पेट्रोलिंग के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र के मंगलधाम रोड, पुल के पास चित्रा कॉलनी अमरावती में एक महिला अपने घर में आर्थिक फायदे के लिए महिलाओं को पेश कर उनसे देह व्यापार करवाती है, ऐसी सूचना मिली थी। इस सूचना की जानकारी सहा. पुलिस आयुक्त अपराध शाखा को दी गई और उक्त स्थान पर पुलिस टीम, पंच, फंटर बोगस ग्राहक के साथ रवाना हुए। उक्त स्थान पर छापा मारने पर, एकअमरावती शहर के पुलिस आयुक्तालय के कार्यक्षेत्र में महिलाओं, विद्यार्थियों और बच्चों को किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, चिडिमारी, रोडरोमियो या अन्य त्रास हो रहा है, तो निर्भय होकर हेल्पलाइन नंबर, 112, 1099, 1098 पर पुलिस से संपर्क करने का आह्वान किया जाता है। छेड़छाड़, चिड़चिड़ाहट, रोडरोमियो या अन्य गैरप्रकार पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।महिला अपने घर में आर्थिक फायदे के लिए महिलाओं को पेश कर उनसे देह व्यापार करवाती हुई पाई गई। उसके साथ एक पुरुष भी मिला जो ग्राहक लाने का काम करता था। दो पिडित महिलाएं भी मिलीं, जिन्होंने बताया कि उन्हें वेश्याव्यवसाय करने के लिए यहां बुलाया जाता है। इस कार्रवाई में 27,450 रुपये का माल पंचों की उपस्थिति में जप्त किया गया। उक्त दलाल आरोपी के खिलाफ अनैतिक मानव व्यापार (निवारण) अधिनियम 1953 की धारा 3, 4, 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला, पुलिस उपायुक्त रमेश धुमाल (मुख्यालय), अमरावती शहर इनके मार्गदर्शन में की गई है।