अकोला महानगरपालिका के नवनिर्वाचित नगरसेवक गुड्डू पठान का खदान परिसर में भव्य सत्कार समारोह
Akola B7
अकोला महानगरपालिका के नवनिर्वाचित नगरसेवक गुड्डू पठान का खदान परिसर में भव्य सत्कार समारोह बड़े ही उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के नागरिकों की भारी उपस्थिति देखने को मिली, जिससे यह आयोजन जनआभार सभा में तब्दील हो गया।
इस अवसर पर विधायक साजिद खान पठान विशेष रूप से उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने खदान परिसर के नागरिकों द्वारा दिए गए प्रेम, स्नेह और सम्मान के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान गुड्डू पठान ने भी सभी नागरिकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे जनता द्वारा जताए गए विश्वास पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
इस भव्य कार्यक्रम का सफल आयोजन रफीक कुरैशी, अनीस भैया, शेख कलीम और खदान परिसर के नागरिकों के सहयोग से संपन्न हुआ, जिनकी मेहनत और एकजुटता ने इस समारोह को सफल बनाया।