राशन माफिया पर बड़ा प्रहार 542 बोरे सरकारी चावल जब्त
खामगांव उपविभागीय पुलिसअधिकारी (एसडीपीओ) की टीम ने सरकारी राशन के चावल की अवैध ढुलाई और काले बाजार की दो बड़ी कोशिशों को नाकाम करते हुए कुल 542 बोरे चावल जब्त किए हैं. तहसीलदार की जांच रिपोर्ट से यह स्पष्ट हुआ है कि पकड़ा गया चावल सार्वजनिक वितरण प्रणाली का ही था. इन मामलों से क्षेत्र में सक्रिय राशन माफिया को लेकर एक बार फिर हड़कंप मच गया है. खामगांव ग्रामीण पुलिस को 10 दिसंबर की रात सूचना मिली थी कि एक ट्रक क्रमांक एमएच 19 ड्रोड 5128 संदिग्ध रूप से चावल की ढुलाई कर रहा है. सूचना के आधार पर एसडीपीओ टीम ने जाल बिछाकर ट्रक को रोका. जांच में ट्रक से 500 बोरे यानी 245 क्विंटल चावल बरामद किए गए, जिनकी बाजार कीमत लगभग 6 लाख 24 हजारकर लिया गया. चावल के सरकारी राशन का होने का संदेह गहराने पर तहसीलदार खामगांव सुनील पाटील से जांच कराई गई. तहसीलदार की रिपोर्ट और आपूर्ति निरीक्षक रामराव महादेव ठाकरे की पुष्टि के बाद यह स्पष्ट हुआ कि जब्त चावल सरकारी राशन का ही है. इसके आधार पर चालक गोविंदा गोपालराव मार्कड (49), निवासी नांदुरा और सहायक योगेश जानराव डाबेराव (25), निवासी पारस, जिला अकोला के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 और 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है.42 बोरे राशन चावल बोलेरो पिकअप से जब्त दूसरी कार्रवाई 17 दिसंबर को दोपहरकरीब 2.30 बजे की गई. एसडीपीओ कार्यालय के निर्देशानुसार शेगांव शहर सीमा में पेट्रोलिंग के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर बोलेरो पिकअप क्रमांक एमएच 30 बीडी 6303 को रोका गया. जांच में वाहन से 42 बोरे यानी लगभग 20 क्विंटल 81 किलो राशन चावल बरामद किए गए. जब्त चावल की कीमत करीब 51 हजार रुपये बताई गई है, जबकि वाहन की कीमत लगभग 5 लाख