अग्रवाल महिला मंडल द्वारा नूतन वर्ष और संक्रांति के उपलक्ष मे दो दिवसीय भव्य प्रदर्शनी आज से*
Akola B7
> *अग्रवाल महिला मंडल द्वारा नूतन वर्ष और संक्रांति के उपलक्ष मे दो दिवसीय भव्य प्रदर्शनी आज से*
अकोला : अग्रवाल महिला मंडल द्वारा नूतन वर्ष और संक्रांति के उपलक्ष्य में भव्य प्रदर्शनी का आयोजन 4 जनवरी 2025 को किया गया है। प्रदर्शनी के उद्घाटन के लिए पूर्व पार्षद और पंजाबी समाज की अध्यक्षा उषा विरक और अग्रवाल महिला मंडल की सखी एड. प्रेमाजी गुप्ता इनके हाथों से किया जा रहा है। इस भव्य प्रदर्शनी के आयोजन में अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष ममता अनिल अग्रवाल, सचिव अनिता मनीष मुरारका, कोषाध्यक्ष शीतल संजय गर्ग, सांस्कृतिक प्रमुख योगिता कुशजी अग्रवाल, कार्याध्यक्ष मनीषा प्रफुल्ल पाडिया इन सभी सखियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। साथ ही साथ सलाहकार समिति का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। और हमे आशा है कि इस दो दिन की भव्य प्रदर्शनी में ज्यादा से ज्यादा महिलाएं उपस्थित रहने का आवाहन किया गया है। इस प्रदर्शनी में अकोला के साथ- साथ बाहरगांव के भी स्टॉल्स रहेंगे, जैसे नांदूरा, अंजनगांव, अमरावती, भुसावल से स्टॉलो का समावेश रहेगा। इस प्रदर्शनी में खाने के व्यंजन, संक्रांति के तेरूडे के आइटम्स, ज्वेलरी, चुडिया, कुर्तिया, साडीज और भगवान की पोषाख और भी बहुत कुछ होगा।