तिलक रोड के बड़े राम मंदिर में वार्षिक रामनवमी उत्सव का आयोजन आजचेहभप शेखर बुवा व्यास का होगा दैनिक कीर्तन
AB7
तिलक रोड के बड़े राम मंदिर में वार्षिक रामनवमी उत्सव का आयोजन आजचेहभप शेखर बुवा व्यास का होगा दैनिक कीर्तन
O
अकोला : स्थानीय तिलक रोड स्थित 119 वर्ष के संत गजानन महाराज की प्रेरणा से स्व. बच्चूलाल अग्रवाल द्वारा स्थापित किए गए लाखों श्रद्धालुओं के श्रद्धास्थान श्रीराम व हरिहर संस्थान संचालित बड़े राम मंदिर में रामनवमी निमित्त श्रीराम पंचायतन . अभिषेक श्री रामनवमी उत्सव का आयोजन किया गया है। 30 मार्च से 8 अप्रैल तक आयोजित इस राम उत्सव में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। मुख्य कार्यक्रम नित्य कीर्तन का होकर 30 मार्च से 8 अप्रैल तक रात्रि 8 से 10 बजे तक पुणे जिले के तलेगांव दाभाडे के कीर्तनकार हभप शेखर बुवा व्यास का दैनिक कीर्तन का कार्यक्रम होगा। इस उत्सव में 7 अप्रैल को सुबह 10 बजे गोपालकाला का किर्तन होकर 8 अप्रैल को रात्रि 8 बजे इस कीर्तन की पूर्णाहुती मंदिर के बाहर स्थित सभागृह में होगी। इस उत्सव में रविवार 30 को सुबह 8:30 बजे गुढीपाड़वा उत्सव होगा, जिसमें मंदिर पर गुढी चढाकर निशान लगाया जाएगा। सोमवार 31 मार्च को सुबह 10 बजे केशवनगर महिला भजन मंडल का भजन, दोपहर 3 बजे गुरु माऊली महिला भजन मंडल, दोपहर 4.30 बजे मदन खुणे के भक्ति संगीत का कार्यक्रम होगा। मंगलवार 1 अप्रैल को सुबह 10 बजे राधे राधे भजन मंडल, दोपहर 3.30 बजे योगिराज महिला भजन मंडल, सायं 5 बजे जानकी वल्लभमातृशक्ति सत्संग मंडल का भजन होगा। बुधवार 2 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे स्वरदिति महिला भजनी मंडल डाबकी रोड, दोपहर 4.30 बजे धननील पाटिल व विद्या जायले की भजन संध्या होगी। शुक्रवार 4 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे ज्ञानाई महिला भजन मंडल डाबकी रोड, संध्या 5 बजे सई रानड़े की नृत्य नाटिका होगी। शनिवार 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे स्वरचना महिला भजनी मंडल, दोपहर 4.30 बजे राजपूतपुरा के रामभक्त मंडल का सुंदरकांड होगा। राम जन्मदिवस पर रविवार 6 अप्रैल को दोपहर 12 बजे मंदिर में भव्य राम जन्मोत्सव होगा। सोमवार 7 अप्रैल को सुबह 10 बजे गोपालकाला कीर्तन, दोपहर 3 बजे गजानन महिला भजन मंडल एवं सायं 5.30 बजे श्रीराम व हरिहर पालकी उत्सव आयोजित किया गया है। उत्सव का समापन मंगलवार 8 अप्रैल को सुबह 9 बजे सुंदरकांड एवं रात्री 8 बजे एकादशी कीर्तन के साथ होगा। महानगर के समस्त रामभक्त महिला पुरुषों से इस प्राचीन बड़े राम मंदिर के इस जन्मोत्सव का लाभ लेने का आवाहन श्रीराम व हरिहर संस्थान अकोला के सभी सेवाधारियों ने किया